ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

नशे से मुक्ति की शपथ: दुर्ग में 55 लोगों ने छोड़ा नशे का रास्ता

दुर्ग | दुर्ग जिले में नशे के विरूद्ध समय समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत् विशेष अभियान चलाते हुए|

दुर्ग जिले में नशे से संबंधित कार्य करने वाले एवं नशे में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर 55 महिला एवं पुरूषों को दिनांक – 13.07.2025 को पुलिस लाईन दुर्ग में बुलाया तथा उन्हे गांजा एवं अन्य मादक द्रव्य विक्रय नहीं करने, नशे से दूर रहने के संबंध में हिदायत देते हुए शपथ दिलाया गया कि आज के बाद गांज एवं अन्य सुखे नशे का कारोबार नहीं करने तथा नशा भी नहीं करने एवं समाज में व्याप्त इस बुराई को दुर करने पुलिस का सहयोग करने का शपथ दिलाया गया।

उक्त कारोबार से जुडे लोगों को एनडीपीएस एवं सफेमा एक्ट के संबंध में भी बताते हुए उनके द्वारा गांजा बेचने के कार्य को छोडा नही जाता है तो उन्हे इस एक्ट के तहत गांजा एवं अन्य मादक द्रव्य बेचने से अर्जित की गई सारी संपत्ति जप्त कर लेने संबंधी प्रावधान होने के संबंध में बताते हुए नशे के विरूद्ध छ.ग.शासन की मनसा अनुरूप भविष्य में नशे का कारोबार नहीं करने के संबंध में हिदायत दी गयी।

उक्त आरोपियों द्वारा दुर्ग पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में नशे का कारोबार नहीं करते हुए इस समाजिक बुराई को दूर करने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button