ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्गभिलाई

झोलाछाप’ डॉक्टर की लापरवाही से युवक की गई जान

भिलाई। दुर्ग जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की गलती से लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक मामला आज जिले के हथखोज में सामने आया, जहां एक झोलछाप डॉक्टर के इलाज की वजह से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 23 साल के जितेन्द्र पांडेय को उल्टी दस्त की शिकायत थी। परिजनों ने उसे मोहल्ले के कथित डॉक्टर सत्येन शर्मा के पास लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे लगातार तीन इंजेक्शन लगाया और चंद मिनट में जितेन्द्र की तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। इसके बाद घर वाले आनन-फानन में सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर वालों ने बताया कि सत्येन शर्मा कई सालों से मोहल्ले में प्रैक्टिस कर रहा है। इधर बेटे की मौत के बाद घर वालों का बुरा हाल है। बहन निधि पांडेय ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र गाड़ी चलाता था और कल एक दिन के लिए ही घऱ आया था। उसे उल्टी दस्त हो रहा था, लेकिन सुबह तक वह सही सलामत था, बस थोड़ी कमजोरी थी इसलिए घर पर उसे जूस और नारियल पानी भी पिलाया था, लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल में कुछ लोगों ने जब डॉक्टर से फोन पर उसकी डिग्री और अस्पताल के बारे में पूछा तो उसने बिना डिग्री के ही प्रैक्टिस की बात कही। फिलहाल पुलिस ने उस झोलाछाप डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button