ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

कर्मचारी घर-घर जाकर बना रहें है बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड,98 वर्ष बुजुर्ग का बनाया आयुष्मान कार्ड

दुर्ग।  नगर पालिक निगम। शहर में घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमदों तक पहुंचाना है।

नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा घर-घर आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिनों की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।

यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं से दूर न रहे। बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

कसारीडीह निवासी अवधर्षम चन्द्राकर 98 साल के बुजुर्ग के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया!शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।कमिश्नर ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ हर जरूरतमंद को मिलें।

शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।

योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ लोगों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक निःशुल्क उपचार करवा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button