ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

शहर में सड़क दुर्घटनाओं से आए दिन लोगों की जा रही जान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पहल करें पुलिस कप्तान: वोरा

दुर्ग | वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर में हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है।

उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस अधीक्षक एवं यातायात डीएसपी से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

वोरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र एवं आस पास के सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां लोगों का आवागमन चलता है ब्लैक स्पॉट की अधिकता हो गई है। मार्गों का उन्नयन एवं चौड़ीकरण हो जाने से भारी वाहनों की गति भी अनियंत्रित हो गई है।

आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों का काल कलवित होना दुखद है। किसी भी दुर्घटना में इंसान की नहीं बल्कि परिवार की जान जाती है । एक मौत के पीछे कई बेसहारा हो जाते हैं।

फोरलेन, हाईवे एवं आंतरिक मार्गों के भी ब्लैक स्पॉट तत्काल चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

नो एंट्री का लगातार उलंघन होने की शिकायत आम जनता द्वारा की जा रही है जिसपर संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

जेल तिराहा से मिनी माता चौक, महाराजा चौक से धनोरा रोड, बटालियन मार्ग, नेहरू नगर से कोलिहापुरी , एवं अंजोरा तक का मुख्य मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण रहित एवं सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था के साथ सुनिश्चित

करने टीम बनाकर लगातार गश्त करवाना जरूरी है। वोरा ने कहा कि पुलिस कप्तान यातायात व्यवस्था पर संबंधित अधिकारियों से समीक्षात्मक व सकारात्मक चर्चा करें जिससे लोगों को दुर्घटना से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button