ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दुर्ग भिलाई को एससीआर में शामिल करने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने साय सरकार का जताया आभार

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें दुर्ग-भिलाई को एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) में शामिल किये जाने पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने विष्णुदेव साय सरकार का आभार जताया है।

उन्होंने कहा की अब क्षेत्र का विकास दुगुनी गति से होगा, जिससे यहां के नागरिकों के जीवन स्तर में ऊँचा उठेगा और शहर के विकास में यह फैसला मिल का पत्थर साबित होगा।

रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर अटल नगर में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए इस क्षेत्र के सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास के लिए यह प्राधिकरण कार्य करेगा। यह प्राधिकरण राजधानी क्षेत्र के लिए योजना बनाना, निवेश को बढ़ावा देना, विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों के बीच समन्वय तथा शहर के विस्तार को सही ढंग से नियंत्रित करने का काम होंगे।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की दुर्ग भिलाई में बढ़ती जनसंख्या को देखते सरकार ने यह फैसला लिया है। ताकी भूमि का प्रभावी उपयोग और पर्यावरण को संरक्षित करते हुए शहरी विकास सुनिश्चित करना जरूरी है। इस तरह राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने में मदद करेगा।

दुर्ग भिलाई हमेशा से ही शिक्षा, खेल और व्यापार की दृष्टि से क्षेत्र अग्रणी रहा है अब स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किये जाने से शहर की उत्तरोत्तर प्रगति होगी। शहर का व्यापार में वृद्धि होने के साथ नागरिकों को शहरीकरण की सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी केबिनेट मंत्री का दुर्ग वासियों की ओर से आभार जताये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button