ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
दुर्ग

समाज और विधायक की छवि धूमिल करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग — डॉ. प्रतीक उमरे ने एसपी दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं सेन समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने वैशाली नगर विधायक एवं सेन समाज अध्यक्ष रिकेश सेन की छवि धूमिल करने वाले अली हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डॉ. उमरे ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

डॉ. उमरे ने कहा कि अली हुसैन सिद्दीकी नामक व्यक्ति द्वारा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर निराधार, तथ्यहीन और मानहानिकारक आरोप लगाए जा रहे हैं। यह साजिश न केवल विधायक की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, बल्कि सेन समाज की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँचा रही है।

उन्होंने बताया कि वैशाली नगर विधायक श्री सेन न सिर्फ जनता के प्रतिनिधि हैं, बल्कि सेन समाज के अध्यक्ष होने के नाते समाज के आत्मसम्मान और मूल्यों के प्रतीक भी हैं। ऐसे में उनके खिलाफ की जा रही अनर्गल बयानबाजी समाज में भ्रम और असंतोष फैलाने का कार्य कर रही है।

डॉ. उमरे ने एसपी से अनुरोध किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने यह भी मांग की कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी उपाय किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button