ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

गैंग बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

सुपेला | प्रार्थी सुधीर कुमार अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल निवासी स्मृतिनगर पुलिस चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला ने दिनांक 28.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दुर्गा नगर कोहका स्थित आनंद पूरम फेस 01 के मकान में दिनांक 27.06.2025 से दिनांक 28.06.2025 के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा मकान में रखे 08 नग पंखा, 35 नग नल, 55 नग चिटकनी, दो बंडल वायर एवं अन्य सामान किमती करीबन 50,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 758/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण के अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरूविन्दर सिंग संधु को दिशा निर्देश के परिपालन में त्रिनयन ऐप के माध्यम से घटना स्थल के आसपास एवं रोड में लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक कर मुखबीर लगाया गया जो घटना स्थल के पास सीसीटीव्ही में तीन संदेही घुमते नजर आये मुखबीर को सीसीटीव्ही फुटेज दिखाये जाने पर संदेही की पहचान प्रेम नेताम, समीर धुर्वे उर्फ कान्हा के रूप में किये|

जिसके संबंध में संदेहियों की पता तलाश कर घेरा बंदी कर पकड़कर चौकी लाये जिनसे पूछताछ करने पर अपने साथी विधि से संघर्षरत् बालक के साथ मिलकर तीनों योजना बनाकर दिनांक 03/04/2025 को मॉडल टाउन शिव मंदिर में चोरी करना जिसके बाद दिनांक 17/05/2025 को दीन दयाल कालोनी से मोटर सायकल सीजी 07 ए.एफ. 0812 को चोरी करना जिसका नम्बर प्लेट को बदलकर चलाना बताये जिसके बाद तीनों प्लानिंग बनाकर दिनांक 27/06/2025 को आनंद पूरम फेस 01 में चोरी करना कबूल किये।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गये मशरूका एक मोटर सायकल, 08 नग सिलिंग फेन, 55 नग स्टील का नल, शावर, दो बंडल वायर एवं अन्य घरेलू सामान किमती करीबन 80,000/- रूपये को आरोपियों एवं अपचारी बालक के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी समीर धुर्वे उर्फ कान्हा एवं प्रेम नेताम तथा विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, पंकज चौबे, आरक्षक सविन्दर सिंग, हर्षित शुक्ला, उमेश साहू, गोविन्द साहू, अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह, कमल नारायण की कार्यवाही सराहनीय रही।

नाम आरोपी :-
(1) समीर धुर्वे उर्फ कान्हा पिता विदेशी धुर्वे उम्र 19 साल सा. डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
(2) प्रेम नेताम पिता दिलदार नेताम उम्र 18 साल 14 माह निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
(3) विधि से संघर्षरत बालक

जप्त मशरुका :- एक मोटर सायकल, 08 नग सिलिंग फेन, 55 नग स्टील का नल, शावर, दो बंडल वायर एवं अन्य घरेलू सामान किमती करीबन 80,000/- रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button