ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

गणपति विहार, सरस्वती नगर और माँ कर्मा साइट में हुआ आवास का आधिपत्य वितरण

दुर्ग : नगर पालिक निगम।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए आवास गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आशा की नई किरण बन रहे हैं।निगम सीमा के अंतर्गत गणपति विहार, सरस्वती नगर और माँ कर्मा साइट पर एएचपी घटक अंतर्गत निर्मित आवासों का लाभ लगातार हितग्राहियों को मिल रहा है।

नगर निगम को इन स्थलों से बड़ी संख्या में पात्र आवेदनों की प्राप्ति हो रही है।पात्र हितग्राहियों के बीच पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक माह लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवास आबंटन किया जाता है। इस माह भी लॉटरी निकालकर चयनित 07 हितग्राहियों को आवास का आधिपत्य प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

यह प्रक्रिया महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर तथा कार्यपालन अभियंता एवं नोडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इसमें 4 हितग्राहियों को गणपति विहार, 1 को सरस्वती नगर तथा 2 हितग्राहियों को माँ कर्मा साइट पर आवास का अधिकार प्रदान किया गया।

आवंटन से पूर्व सभी हितग्राहियों ने निर्धारित अंशदान राशि निगम कोष में जमा की। इसके बाद उन्हें विधिवत रूप से आधिपत्य प्रमाण पत्र (Possession Certificate) सौंपे गए। आवास प्राप्त करते समय हितग्राहियों की खुशी देखते ही बन रही थी।

एक हितग्राही ने भावुक होकर कहा हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारा भी अपना घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारा सपना साकार किया है। निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दिल से धन्यवाद।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्की छत उपलब्ध कराना है। निगम प्रशासन इसी लक्ष्य की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि आगामी महीनों में और भी पात्र हितग्राहियों को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास आवंटन किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button