ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

यातायात पुलिस एवं थाना स्टॉफ के द्वारा सयुंक्त कार्यवाही कर लापरवाह वाहन चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही

दुर्ग | रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओ पर अकुंश लगाने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिदिन विशेष चेकिंग पाइंट लगाकर लापरवाह वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें कल दिनांक को यातायात पुलिस एवं थाना स्टॉफ के द्वारा जिले के प्रमुख 08 स्थानों पर विशेष चेकिंग पाइंट लगाकर 264 लापरवाह वाहन चालको पर कार्यवाही की गई एवं ई रिक्शा / ऑटो चालकों की लिस्टिंग किया गया।

कल दिनांक 28 जून को रात्रि 06.00 बजे से 11.00 बजे तक यातायात पुलिस एवं थाना स्टॉफ के द्वारा विशेष चेकिंग पाइंट लगाकर दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले-25, बिना हेलमेट-36, तेज रफ्तार-11 बिना सिट बेल्ट-29 एवं शराब पीकर वाहन चालन करने वाले-05 वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई साथ ही रूआबांधा क्षेत्र में नो पार्किग में वाहन खडा करने वाले 34 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई।

शराब पीकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालक का वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से 10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा गया है। संदिग्ध लगने वाले वाहन चालको के वाहन के डिग्गी की भी चेकिंग की गई। साथ ही प्रमुख रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड में ई रिक्शा / ऑटो चालकों का सत्यापन हेतु नाम नंवर पता एवं अन्य जानकारी नोट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button