ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

भिलाई | प्रार्थी सोमेश साहु पिता स्वर्गीय नरेश साहु उम्र 18 वर्ष निवासी मकान नम्बर ई-78 बिजली नगर कबीर पान ठेला के पीछे थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.11.2024 को अपने घर में मोबाईल चला रहा था,

इंटरनेट स्लो चलने से घर से बाहर निकलकर बस स्टाप के पास आकर बैठ गया कि रात्रि करीबन 10.10 बजे एकता नगर की ओर से दो अंजान लड़के उसके पास आये और कॉल करने के लिए मोबाईल मांगे, प्रार्थी मोबाईल नहीं दूंगा|

कहकर अपने घर जाने के लिए जैसे ही मुड़ा तो दोनो लड़के प्रार्थी के हाथ से उसका ओप्पो कंपनी का मोबाईल को झपटकर भागे, भागते समय मोबाईल रखा लड़का डिवाईडर पर रूक गया। पीछे भाग रहा लड़का रोड पार करने लगा जो भिलाई से दुर्ग की ओर जाती गाड़ी से टकरा कर गिर गया,

शरीर में चोटें आयी है प्रार्थी दौड़कर पकडा और तत्काल मौके पर 112 वाहन भी पहुंच गया पकड़े गए आरोपी से उसका नाम पूछने पर अपना नाम दीपक भारतीय तथा मोबाईल झपटकर भागने वाले साथी का नाम वंशी उर्फ राकी बताया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा संपत्ति संबंधी मामलों में शीघ्र कार्यवाही करते हुए संपत्ति की रिकवरी एवं आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था|

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में पकड़े गये|

आरोपी के साथी वंशी उर्फ रॉकी की तलाश की गई जिसके मिलने पर पूछताछ कर आरोपी के कब्जे से प्रार्थी का ओप्पो कंपनी का मोबाईल को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरी. सुभाष लाल, आर. विशाल सिंह, आर. ईश्वर लाल भारद्वाज, शशीकांत यादव की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

अप.क्र. 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता

नाम अरोपी- (01) एस. वंशी उर्फ रॉकी पिता एस. देवा उम्र 21 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (छ.ग.)

(02) दीपक कुमार भारती पिता रमेश चंद भारती उम्र 19 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास डबरापारा थाना पुरानी भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button