ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
महासमुंद

चांदी का बड़ा जब्त: महासमुंद पुलिस ने बस से बरामद की 29 किलो चांदी, मूल्य 28 लाख

महासमुंद | महासमुंद पुलिस ने चांदी की अवैध तस्करी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। सायबर सेल और थाना सिंघोडा की संयुक्त टीम ने एक सवारी बस से 29.210 किलो चांदी की सिल्ली जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 28,33,370 रुपये है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रेहटीखोल में महापात्र बस को रोका और वहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति सुखदेव ठाकुर से पूछताछ की। उसकी तलाशी के दौरान एक बैग में 23 नग कच्ची चांदी के टुकड़े पाए गए, जिनका कुल वजन 29.210 किलोग्राम था।

आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने धारा 106 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर चांदी की सामग्री जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश के तहत की गई थी।

महासमुंद पुलिस ने सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था। इसके तहत जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button