ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, BSF हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रायपुर वापसी

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नारायणपुर प्रवास के दौरान रायपुर लौटने से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी सामने आई। नियमित सुरक्षा एवं तकनीकी परीक्षण के दौरान गड़बड़ी का पता चलने से किसी भी तरह की जोखिम भरी स्थिति बनने से पहले ही एहतियाती कदम उठा लिए गए। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जिले में आयोजित प्रशासनिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजधानी के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच उड़ान से पहले की जांच में तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल उड़ान रोक दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम करते हुए बीएसएफ का हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया।

घटना के बाद संबंधित विभाग की तकनीकी टीम को हेलीकॉप्टर की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही खराबी के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

रायपुर पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, जिसमें कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button