ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

मां चंडिका मंदिर दुर्ग में अर्पित हुआ सोने का मुकुट, गुप्त दानदाता ने बढ़ाई भक्ति की चमक

दुर्ग |  नए साल के पहले दिन मां चंडिका मंदिर, दुर्ग में भक्ति और श्रद्धा का अद्वितीय उदाहरण देखने को मिला।

एक गुप्त दानदाता द्वारा मां चंडिका को विशेष रूप से सोने का मुकुट अर्पित किया गया, जिससे मंदिर में भक्तों का तांता लग गया।

गुप्त दान का रहस्य

सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक और रिपोर्टर सुरेश गुप्ता ने जब मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी से इस सोने के मुकुट के बारे में जानकारी चाही|

तो पुजारी ने इसे गुप्त दान बताते हुए अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “यह दान एक सच्चे भक्त की ओर से है, जो अपना नाम गुप्त रखना चाहते हैं। मां चंडिका की कृपा से यह संभव हुआ है।”

भक्ति और श्रद्धा का अद्वितीय उदाहरण

मंदिर में आए भक्तों ने इस गुप्त दानदाता की प्रशंसा करते हुए इसे मां चंडिका के प्रति गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक बताया।

नए साल के इस शुभ अवसर पर मां चंडिका को सोने का मुकुट पहनाकर मंदिर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

भक्तों की उमड़ी भीड़

सोने का मुकुट अर्पित होने की खबर से मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। सभी ने मां चंडिका के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button