ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

मायके जाने के दौरान सूने घर में हुई लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। घर में ताला लगाकर मायके जाना पीड़िता को भारी पड़ गया ।मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने सुने आवास का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ,331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक एसटीएफ कॉलोनी बघेरा निवासी राखी देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति ड्राइवरी का काम करते हैं । घर में पति, सास ,बच्चे एवं पीड़िता रहती थी।

26 दिसंबर को उसकी सास अपने मायके गई हुई थी तथा पति गाड़ी लेकर बनारस बुकिंग पर गए हुए थे।

30 दिसंबर की शाम 5:30 बजे राखी देवांगन अपने घर में ताला लगाकर मायके नया पारा दुर्ग गई हुई थी। दूसरे दिन सवेरे वह अपने एसटीएफ कॉलोनी बघेरा वापस आई तो देखा घर के मुख्य दरवाजे में लगे कुंडी को अज्ञात आरोपी ने तोड़ दिया है। जब वह अंदर जाकर देखी तो कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था।

कमरे में रखी अलमारी का लॉकर को तोड़कर आरोपी ने सोने का एक नग नेकलेस, दो जोड़ी कान के सोने का एयरिंग,एक नग बच्चे की सोने की अंगूठी, 6 नग सोने का गेहूं दाना ,एक नग सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पतली पायल,

एक जोड़ी चांदी की मोती लच्छा पायल, एक चांदी का करधन, दो नग चांदी की कटोरी ,दो नग चांदी के चम्मच ,दो चांदी के गिलास, एक लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति ,

पांच चांदी के सिक्के, आठ जोड़ी चांदी की बिछिया ,नौ नग चांदी का चाबी का गुच्छा गायब था। अज्ञात आरोपी ने लगभग 2,14,900 रुपए कीमत के जेवरात की चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button