ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार की विजयी रैली में उमड़ा जनसैलाब

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहाराया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने 67295 रिकॉर्ड वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं निगम के कुल 60वार्डों में से 40 वार्डों में भाजपा पार्षद निर्वाचित हुए है।

जिससे भाजपा खेमें में उत्साह का माहौल है। इस अवसर को यादगार बनाने भाजपा द्वारा सोमवार को नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार का शहर में गाजे-बाजे के साथ विजयी रैली निकालकर जनता के प्रति आभार जताया गया। यह विजय रैली दोपहर बाद जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुई।

रैली के दौरान नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता सुसज्जित खुले वाहन में सवार रहे।

दूसरे अन्य खुले वाहन में सवार भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों का रैली में उत्साह देखते ही बन रहा था। नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार जनता के स्वागत व अभिनंदन को सहजता से स्वीकारती रही और उनके प्रति आभार व्यक्त करते रैली में आगे बढ़ती रही।

यह विजय रैली पुराना बस स्टैण्ड, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, पोलसायपारा, तकियापारा, होटल मान चौक, कंकालिन मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक, शिवपारा, गवलीपारा, गांधी चौक, जवाहर चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां विजय रैली का समापन हुआ।

विजयी रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में अपार उत्साह था। फलस्वरुप सभी प्रमुख चौक-चौराहों में भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे, वहीं भगवा ध्वज से विशेष साज-सज्जा की गई थी। जहां नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार समेत वरिष्ठ नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने स्वागत कर मिठाईयां व अन्य खाद्य सामग्री बांटकर अपनी खुशियों का ईजहार किया गया।

विजयी रैली से आज पूरा शहर भाजपामय रहा। रैली में भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, राजेन्द्र पाध्ये, सतीष बाघमार, दीपक चोपड़ा, अजय तिवारी,कमलेश फेकर, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, महेन्द्र लोढ़ा, मनोज टावरी,डॉ. शरदचंद अग्रवाल, आशीष निमजे, रत्नेश चंद्राकर, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, नवनिर्वाचित पार्षद श्याम शर्मा, नरेन्द्र बंजारे, गोविंद देवांगन, ममता ओमप्रकाश सेन, सरिता विनोद चंद्राकर, काशीराम कोसरे, देवनारायण चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, खालिक रिजवी (शेरू), मनीष साहू, मनोज सोनी, निलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button