ब्रेकिंग
भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद
छत्तीसगढ़दुर्ग

पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुपेला थाना अंतर्गत चौकी स्मृति नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन, 6 मोबाइल फोन और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, चौकी स्मृति नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह रंधावा नामक व्यक्ति पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर अपने साथियों के जरिए भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल के पीछे घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18 ग्राम हेरोइन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह रंधावा ने पंजाब से करीब 3 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीदने और उसे भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में करीब 6 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचने की बात स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। गिरोह युवाओं और नशे के आदी लोगों को निशाना बनाकर छोटे-छोटे हिस्सों में हेरोइन की बिक्री करता था। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्क सूत्रों, सप्लाई चैन और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गुरमीत सिंह रंधावा (26 वर्ष), विवेकानंद नगर, सुपेला
  2. गगनदीप सिंह (29 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड, जामुल
  3. शुभम कुमार बैस (29 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड, जामुल
  4. जी. विनित (30 वर्ष), सेक्टर-4 भिलाई
  5. उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28 वर्ष), कैंप-2 छावनी
  6. अब्दुल कादिर (34 वर्ष), प्रगति नगर, जामुल

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1091/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27 और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button