ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

राजस्व वसूली अभियान तेज, वार्ड 09 में बकायादारों पर कार्रवाई

दुर्ग|नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 09 में बकाया कर नहीं चुकाने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 09 में वकील सौरभ चौबे / एस.पी. चौबे के मकान पर 59,013 रुपये बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर उनके दो नल कनेक्शन काट दिए। वहीं लाल चंद्रा जौहरे के मकान पर 66,626 रुपये बकाया टैक्स होने के कारण नल कनेक्शन विच्छेदन किया गया।

कार्रवाई के दौरान नल कनेक्शन कटने के दबाव में कई लोगों ने मौके पर ही बकाया टैक्स जमा किया। वार्ड 09 के व्यास नारायण श्रीवास्तव ने 20,215 रुपये, जबकि राधा मंगला / एस.पी. चतुर्वेदी ने 15,920 रुपये का भुगतान किया।यह पूरी कार्रवाई सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव,उप-राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा,राजस्व उप निरीक्षक निशांत यादव,राजस्व उप निरीक्षक राम खिलावन शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी भवन स्वामी बकाया टैक्स समय पर जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध इसी तरह कठोर कदम उठाए जाएंगे।

नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में बकाया कर वसूली अभियान लगातार जारी है, ताकि नागरिक सुविधाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button