ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
देश

200 करोड़ की शाही शादी में ईडी का धमाका: जयपुर होटल से 3 संदिग्ध दबोचे!

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में आयोजित एक शाही शादी में दबिश देकर 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह विवाह समारोह महादेव सट्टा ऐप से जुड़े गिरोह के सदस्यों के बीच हो रहा था। इस हाई-प्रोफाइल शादी में दुबई, रायपुर और भिलाई से आए 250 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी महादेव सट्टा ऐप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर के करीबी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान मौजूद दूल्हा सौरभ आहूजा, जो भोपाल का रहने वाला है, ईडी की छापेमारी की भनक लगते ही सात फेरे पूरे करते ही मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में दबिश दी गई है।

शाही शादी में बेतहाशा खर्च, हवाला से भुगतान

सौरभ आहूजा की शादी के लिए होटल को पूरे 5 दिनों के लिए बुक किया गया था। करोड़ों रुपए खर्च कर डेकोरेशन, मेहमानों की आवभगत, हवाई टिकट, खानपान और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। ईडी को संदेह है कि इस पूरे आयोजन में हवाला नेटवर्क के जरिए पैसा खपाया गया। आयोजन के लिए नामी डेकोरेशन कंपनी और अनुभवी खानसामों को बुलाया गया था।

दुल्हन से पूछताछ में मिले अहम सुराग

ईडी ने फरार दूल्हे की तलाश करते हुए दुल्हन से पूछताछ की, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई वित्तीय लेन-देन के बारे में जानकारी मिली है। सौरभ आहूजा का नाम पहले से ही भोपाल के ट्रैवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से जोड़ा जा रहा है, जो महादेव ऐप केस में पहले ही आरोपी बनाए जा चुके हैं।

दुबई कनेक्शन और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश

जांच में सामने आया है कि शादी में शामिल कई मेहमानों की हवाई टिकट और होटल की बुकिंग दुबई से रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के जरिए की गई थी, जो महादेव सट्टा ऐप नेटवर्क को दुबई से ही संचालित कर रहे हैं। ईडी ने होटल के कमरों की तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अहम सबूत जब्त किए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय अब इस मामले में और गिरफ्तारियों की तैयारी में है, क्योंकि शुरुआती जांच से स्पष्ट है कि यह शादी अवैध धन के जरिये आयोजित एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button