ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन भी शामिल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख स्टेशन – अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ शामिल हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल सरगुजा जिले का मुख्यालय अंबिकापुर अब रेलवे मानचित्र में एक प्रमुख स्टेशन बन गया है। मुख्यमंत्री ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

इन पांच स्टेशनों का हुआ उद्घाटन:

अंबिकापुर (बिलासपुर मंडल)

उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर (रायपुर मंडल)

डोंगरगढ़ (नागपुर मंडल)

अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अमृत भारत स्टेशन योजना की विशेषताएं:

कुल 1337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण का लक्ष्य

आज 103 स्टेशनों का लोकार्पण

स्टेशनों में स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं का समावेश

आधुनिक सुविधाएं जैसे: भव्य प्रवेश द्वार, हाई मास्ट लाइटिंग, प्रतीक्षालय, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन रैंप, डिजिटल डिस्प्ले आदि|

इस पहल का उद्देश्य भारतीय रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करना है ताकि यात्रियों को एक बेहतर अनुभव मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button