ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

जेल से धमकी देकर 8 लाख की अवैध वसूली करने वाला गिरोह बेनकाब, मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल पुलिस गिरफ्त में

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी के मामले में जेल में बंद आरोपी रवि विठ्ठल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी रवि विठ्ठल और उसके साथियों द्वारा जेल से ही प्रार्थी के भाई को जान से मारने की धमकी देकर करीब 8 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी का भाई विगत दो वर्षों से छावनी थाने के एक मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में केंद्रीय कारागार दुर्ग में निरुद्ध है। इसी जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे रवि विठ्ठल ने अपने साथी विशाल सोनी उर्फ उड़िया, परबदीप सिंह उर्फ मन्नू और गुरमीत कौर के साथ मिलकर प्रार्थी से लगातार धमकियों के जरिए रकम वसूल की। आरोपियों ने प्रार्थी से नगद 5 लाख रुपये, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये 2.95 लाख रुपये, और सोने की चेन व लॉकेट के रूप में 22,800 रुपये वसूल किए।

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी रवि विठ्ठल जेल से ही मोबाइल फोन के जरिये धमकी देकर प्रार्थी को पैसे देने के लिए मजबूर करता था। दिनांक 19 जुलाई 2023 को दुर्ग न्यायालय में पेशी के दौरान भी आरोपी ने प्रार्थी को बुलाकर विशाल सोनी के हाथों नगद 5 लाख रुपये की उगाही करवाई थी।

थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1044/2024 धारा 384, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने पहले ही मामले के तीन अन्य आरोपियों विशाल सोनी, गुरमीत कौर और महेश्वरी बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को 21 जुलाई 2025 को उप जेल राजनांदगांव से प्रोडक्शन वारंट में लाकर सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया और जुर्म स्वीकार करने के पश्चात न्यायालय में पेश कर पुनः जेल भेज दिया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उनि मनीष वाजपेयी, सउनि राजेश तिवारी व प्र.आर. अमर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button