ब्रेकिंग
वार्ड 18 एवं 21 में लगभग 69 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, SBI में 1,500 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका वैवाहिक जीवन के 28 वर्ष पूर्ण होने पर मनोज शर्मा एवं कृति बाला शर्मा का सम्मान, मां चंडिका मंदिर में... CG के छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा के दौरान मिलेगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की सुविधा किसानों के खाते में आएंगे 18,800 करोड़ रुपये, PM मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 3 जिलों में दबिश, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज़ी देंगे राज्य, नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रियों संग की अहम बैठक सीएम साय का व्यस्त दौरा: जैविक खेती कार्यशाला से पीएम किसान उत्सव तक, जानें पूरा कार्यक्रम बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश, भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर न...
Uncategorizedछत्तीसगढ़

बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

दुर्ग। बिजली बिलों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:30 बजे दुर्ग स्थित राजीव भवन से पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत विभाग का घेराव किया गया तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के कवरेज के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को भी सादर आमंत्रित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button