ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़

सीएम साय का व्यस्त दौरा: जैविक खेती कार्यशाला से पीएम किसान उत्सव तक, जानें पूरा कार्यक्रम

कुनकुरी/अम्बिकापुर, 20 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जशपुर और सरगुजा जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे, भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा किसानों और आमजन से जुड़े कई आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे अपने निज निवास ग्राम बगिया से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, पण्डरीपानी (कुनकुरी) पहुंचेंगे। यहां वे जैविक खेती कार्यशाला में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री जनपद पंचायत कुनकुरी के सभागार में आयोजित जन कल्याणकारी शिविर का अवलोकन करेंगे। वहीं ग्राम बेमताटोली में उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के सामाजिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री गिनाबहार में निर्माणाधीन एमसीएच एवं बीपीएचयू भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात दुलदुला के चराईडांड में निर्माणाधीन 220 बिस्तरों वाले अस्पताल, फिजियोथैरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

कुनकुरी के सलियाटोली खेल मैदान में मुख्यमंत्री निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं नालंदा परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही आत्मानंद स्कूल सलियाटोली में आयोजित “पीएम किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे।

शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कुनकुरी से रवाना होकर 5:25 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे। अम्बिकापुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को जशपुर और सरगुजा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, कृषि को बढ़ावा देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button