ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़भिलाई

दिव्य दरबार में सैकड़ों फरियादियों ने कष्ट निवारण के लिए लगाई अर्जी कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने किया निवारण..

भिलाई  | जयंती स्टेडियम मैदान भिलाई में चल रहे हनुमंत कथा के बागेश्वर धाम के आचार्य पण्डित धीरंद्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा लगाए गए दिव्य दरबार में आज अपने कष्टों के निवारण के लिए दूर दूर से पहुंचे फरियादियों का कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने निवारण किया कथा के तीसरे दिन आहूत किए गए दिव्य दरबार में शामिल होने सुबह से ही श्रद्धालुओ की भारी उमड़ पड़ी और दोपहर 12 बजे तक कथा स्थल परिसर खचाखच भर गया और लाखो लोग दूर खाली मैदान में बैठकर दिव्य दरबार व कथा का रसपान किया इससे पूर्व अपनी श्रद्धा से अर्जी लगाकर दरबार मे पहुंचे |

बोलो हनुमान भक्तों का पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने पर्ची निकाल कर उनकी समस्या लिखित में बताकर समाधान बताया वही प्रेतबाधा,अंधविश्वास, मनोविकार जैसे अनेक समस्याओं से ग्रसित पीड़ितों का भी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने अपनी साधना के जरिए कष्ट निवारण की युक्ति बताई साथ ही धमधा क्षेत्र से पर्ची के जरिए दिव्य दरबार के समक्ष पहुंचे किसान को पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा संयोजक राकेश पाण्डेय एवम हनुमंत भक्तों ने बेटी की विवाह के लिए बड़ी सहयोग राशि प्रदान किया तत्पश्चात दूसरे प्रहर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी हनुमान चालीसा कथा बताई ।कथा में अयोध्या हनुमान गढ़ी महंत राजू दास बद्रीनाथ धाम के महंत यज्ञ सम्राट बालक दास भी पहुंचे।

इस अवसर पर हनुमंत कथा श्रवण करने व बागेश्वर सरकार का दर्शन लाभ लेने प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सपत्नीक कौशल्या देवी साय विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व्यासपीठ पहुंचकर महाआरती में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर अलावा,हनुमंत कथा संयोजक राकेश पाण्डेय पूर्व विधायक अरुण वोरा,लाभचंद बाफना,प्रतिमा चंद्राकर,रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक दुर्ग भिलाई जिलाध्यक्ष द्वय पुरुषोत्तम देवांगन,सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि कथा रसपान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथा स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश वासियों का सौभाग्य है कि हनुमान जी स्वामी श्रीराम जी ननिहाल छत्तीसगढ़ है ऐसे में प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा सनातन धर्म का ध्वज लेकर हिंदुओ को एकजुट करने व का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने प्रत्येक सनातनीयो को अपनी आहुति देना आवश्यक है इसके लिए हनुमान चालीसा में लिखे गए प्रत्येक शब्द हमें आत्मसात करना चाहिए उन्होंने सेवा समर्पण समिति द्वारा ट्वीन सिटी भिलाई में आयोजित हनुमंत कथा के लिए कार्यक्रम संयोजक व खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को शुभकामनाएं दिया|

विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के कथा का हरेक शब्द मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी है उनके प्रवचन सुनने देशभर से भक्त पहुंचते है पंडित शास्त्री जी कथा वाचक के साथ साथ सनातन धर्म के प्रचारक व ध्वजवाहक है ऐसे संतो के मार्ग दर्शन में ही प्रदेश का कल्याण होगा।
हनुमंत कथा के तीसरे दिन दिव्य दरबार पश्चात शाम 5 बजे से देर शाम तक तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने हनुमान चालीसा के चौपाई का दिव्य पाठ कर सभी पंक्तियों का महत्व वार वर्णन किया इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button