ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के परिजनों को 20 लाख की सहायता देगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया की हत्या को अत्यंत पीड़ादायक और प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार शोकाकुल परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह क्षति केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश की सामूहिक क्षति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार मिरानिया परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। साथ ही उन्होंने देश की सुरक्षा एजेंसियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button