ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

दुर्ग | पुलिस  अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-निरीक्षक बोधी राम घिरहे 2-आरक्षक 196 ओंकार सिंह राजपूत का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विजय अग्रवाल भापुसे., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को विजय अग्रवाल भापुसे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है|

और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। विजय अग्रवाल भापुसे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया|

और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान अनूप लकड़ा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन जी आर देवांगन स्टेनो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बृजमोहन सिंह राजपूत मुख्य लिपिक नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button