ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन, इनोवा क्रिस्टा चालक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

भिलाई नगर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भिलाई नगर पुलिस द्वारा लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले एक कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर भिलाई नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान इनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक CG 07 CD 0013 को जांच के लिए रोका गया, जिसमें चालक द्वारा तेज गति और असावधानीपूर्वक वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाया गया।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं 112/183, 108, 194 बी (1) एवं 184 के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे लापरवाह वाहन चालक सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को खतरे में डालते हैं।

कार चालक की पहचान नितेश कुमार, पिता संजय गेंडरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोहका पुरानी बस्ती मिनीमाता भवन, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button