ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
रायपुर

Weather Update: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना

रायपुर। प्रदेशवासियों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार आगामी 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति बन रही है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में यह गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र तूफानी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस जबकि पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फिलहाल राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और दो ट्रफ रेखाएं सक्रिय हैं, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ की आशंका बनी हुई है। मौसम में यह बदलाव प्रदेशवासियों को राहत दे सकता है, लेकिन अगले दो दिन सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button