ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब तस्करी पर नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी की ओर जा रही एक पुरानी टाटा सफारी वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

28 पेटी देशी शराब सहित कुल ₹4,74,500 का सामान जब्त
जप्त सामग्री में 28 पेटी देशी शराब (कीमत ₹1,34,400), एक पुरानी टाटा सफारी वाहन (कीमत ₹3 लाख), 4 स्मार्टफोन (कीमत ₹25,000) और ₹15,100 नगद राशि शामिल है। इस तरह कुल ₹4,74,500 की मशरूका पुलिस ने जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी:-

  • नरेश कुर्रे (38 वर्ष), निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
  • लवकेश उर्फ बबलू (30 वर्ष), निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर
  • आर्यन कुमार लहरे (24 वर्ष), निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
  • प्रभू बारले (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, अहिवारा

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button