ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

पुरानी भिलाई पुलिस ने कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 52 किलो सामान बरामद

दुर्ग  : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉपर वायर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। हर्ष इंडस्ट्रीज, अकलोरडीह के गोदाम से चोरी किए गए कॉपर वायर के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी भी गिरोह में शामिल पाया गया।

वीडियो फुटेज से खुला राज, गोदाम में घुसकर की थी चोरी
हर्ष इंडस्ट्रीज के गोदाम में 15 नवंबर को कॉपर वायर कम पाए जाने पर कंपनी प्रबंधन ने वीडियो फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी 9 से 14 नवंबर के बीच गोदाम में घुसकर कॉपर वायर चोरी करते स्पष्ट दिखाई दिए। इस पर 21 नवंबर को थाना पुरानी भिलाई में धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, 52 किलो कॉपर वायर बरामद
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगातार पेट्रोलिंग और जांच करते हुए फरार आरोपियों की घेराबंदी की। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 किलो कॉपर वायर बरामद कर लिया गया।

पांच आरोपी जेल भेजे गए, एक बालक भी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक विधि से संघर्षरत बालक भी चोरी की इस वारदात में शामिल पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • डी. वेंकटेश (24 वर्ष), निवासी जोन 1, सेक्टर 11, थाना छावनी
  • डी. विवेक (23 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, नंदनी रोड, छावनी
  • के. शांता राव (25 वर्ष), निवासी देना बैंक के पीछे, छावनी
  • रवि विश्वकर्मा (21 वर्ष), निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार

एक आपचारी बालक

पुलिस का कहना है कि चोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button