ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

काम की तलाश में केरल गया था, भीड़ की हिंसा में गई CG के मजदूर की जान

सक्ती |  केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रोज़गार की उम्मीद लेकर गए छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की भीड़ की हिंसा में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बांग्लादेशी नागरिक समझ लिया और बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस घटना ने देशभर में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है। वह महज एक सप्ताह पहले काम की तलाश में केरल के पल्लकड़ जिले पहुंचा था।

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, 17 दिसंबर को गई जान
केरल पुलिस ने रामनारायण के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की और इसकी सूचना सक्ती पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, 17 दिसंबर को हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजन गहरे सदमे में हैं।

वालैयार थाना क्षेत्र में घटना, मारपीट का वीडियो वायरल
यह वारदात पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 17 दिसंबर की दोपहर कुछ लोगों ने रामनारायण को घेर लिया और विदेशी होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे लगातार हाथ-मुक्कों से पीटा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

शरीर पर गंभीर चोटें, छाती से बह रहा था खून
पुलिस ने बताया कि रामनारायण के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मारपीट के दौरान उसकी छाती से खून बहने लगा था और अत्यधिक दर्द व चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 975/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस पंजीबद्ध किया गया है।

शव केरल में, परिजनों ने उठाई मुआवज़े और न्याय की मांग
मृतक का शव फिलहाल केरल में ही रखा गया है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता, दोषियों को कड़ी सज़ा और शव को सुरक्षित पैतृक गांव तक पहुंचाने की मांग की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिवार के कुछ सदस्य केरल रवाना हो चुके हैं।

5 आरोपी हिरासत में, जांच जारी
केरल पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button