ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवती की जान, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

भिलाई । भिलाई तीन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवती सौम्या तिवारी (23 साल) जिम जाने के लिए पैदल जा रही थी, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सौम्या तिवारी आरटीओ उप निरीक्षक प्रभा तिवारी की भतीजी थी और उसने एक दिन पहले ही एक निजी कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी। वह सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता फैलाने के लिए काम करती थी।

दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस अधिकारी ने बताया कि सौम्या सुबह 5.30 बजे अपने घर से जिम जाने के लिए निकली थी। वह भिलाई से रायपुर के लिए जाने वाले हाइवे के बगल से बने सर्विस लेन से पैदल जा रही थी।

जैसे ही वह जनता स्कूल के सामने मिडिल कट से सर्विस लेन से होते हुए जलाराम होटल के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार ट्रक भिलाई से रायपुर की तरफ आया। सौम्या उसे अनियंत्रित देखकर किनारे खड़ी हो गई। ट्रक अचानक हाइवे से नीचे सर्विस लेन में उतरा और सौम्या को कुचलते हुए फिर से फोरलेन में आया और तेज रफ्तार में रायपुर की तरफ भाग गया।

आसपास मौजूद लोगों ने काफी शोर मचाया और वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वहां से भाग गया। लोगों ने देखा कि सौम्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। इसके बाद पुरानी भिलाई पुलिस को फोन किया गया। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मरचुरी में भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर जो टायर के निशान पाए हैं, उससे यह पता चल रहा है कि दुर्घटना किसी ट्रक या अन्य भारी वाहन से हुई है।

सौम्या के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अभी तक आरोपी चालक को नहीं पकड़ा है। परिजनों का कहना है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है और पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button