ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

मौसम विभाग की चेतावनी: छत्तीसगढ़ में झमाझम बरसेंगे बादल, आपदा प्रबंधन अलर्ट पर

रायपुर । सितंबर शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधि, वर्षा वितरण और तीव्रता में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब तक 891.7 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 2 से 5 सितंबर तक उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में इसका ज्यादा असर रहेगा। खास तौर पर रायपुर और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने और एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button