ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़महासमुंद

ओडिशा बॉर्डर पर अलर्ट: एंबुलेंस से गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

महासमुंद  : महासमुंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाई है। बुधवार को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ओडिशा सीमा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक एंबुलेंस के जरिए अवैध रूप से गांजा छत्तीसगढ़ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे टेमरी बैरियर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी और संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक ट्रैवलर्स एंबुलेंस को जांच के लिए रोका गया।

एंबुलेंस में सवार तीन लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो वे संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उनके बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे, जिससे संदेह और गहरा हो गया।

इसके बाद एंबुलेंस की गहन तलाशी ली गई। वाहन के भीतर दवाइयों के कई कार्टन पाए गए, जिनकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। चूंकि पुलिस को पहले से ही गांजा तस्करी की आशंका थी, इसलिए पूरे वाहन और दस्तावेजों की तकनीकी व भौतिक जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों का इस्तेमाल कर तस्करी करना अपराधियों की नई तरकीब हो सकती है, ताकि सामान्य चेकिंग से बचा जा सके। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button