ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

आसमान में मची अफरा-तफरी, इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में आपात लैंडिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को शुक्रवार शाम आपात स्थिति में रायपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार, यात्री की पहचान गौतम बावरी (24 वर्ष), निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह ब्लड कैंसर के मरीज थे और इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहे थे। उड़ान के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद विमान को तत्काल रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

एयरपोर्ट पर पहले से तैयार मेडिकल टीम ने युवक को माना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम की है। इंडिगो की दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट को यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर में आपात लैंडिंग की अनुमति दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा गया।

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई एयरलाइन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button