ब्रेकिंग
सावन मेला एवं सामाजिक सम्मेलन में समाज प्रमुखों का सम्मान, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करें... ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अफज़ल खोखर (27 वर्ष), वार्ड क्रमांक 31 आपापुरा सिंडीकेट बैंक के पास, दुर्ग निवासी है, जो नयापारा तिराहा, गंजपारा दुर्ग में चाकू लहराकर आमजन को डरा धमका रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नदी रोड नयापारा तिराहा पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अफज़ल खोखर बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से लोहे का धारदार चाकू (कीमत 300 रुपये) बरामद हुआ, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत विवेचना की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे और केशव कुमार की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस का अवैध हथियारों व गुंडा तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button