ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वनिधि महोत्सव 11 जून को, छोटे व्यापारियों को मिलेगा बिना गारंटी आसान ऋण

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहर के स्ट्रीट वेंडर्स, ठेला-फेरी संचालकों, फुटपाथ व्यवसायियों एवं छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 जून 2026, गुरुवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव नगर निगम कार्यालय स्थित मोतीलाल वोरा सभाकक्ष में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगा।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बिना किसी गारंटी के प्रथम चरण में ₹15,000, द्वितीय चरण में ₹25,000 तथा तृतीय चरण में ₹50,000 तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को ब्याज में सब्सिडी तथा डिजिटल भुगतान करने पर कैशबैक का लाभ भी प्रदान किया जाता है।

नगर निगम ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वनिधि महोत्सव में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त करें। हितग्राही अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

योजना संबंधी अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग के डाटा सेंटर में संपर्क किया जा सकता है।

“स्वनिधि योजना आई है, खुशहाली की राह दिखाई है।छोटे व्यापारियों का सम्मान, आत्मनिर्भर बने हिंदुस्तान।”

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के विकास, सम्मान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button