ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

बीजापुर–महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र की सरहद पर शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस एंटी-नक्सल कार्रवाई में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल से एक AK-47 और एक इंसास राइफल मिलने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार यह अभियान महाराष्ट्र पुलिस की विशेष इकाई C-60 द्वारा चलाया जा रहा है। अबूझमाड़ के बेहद दुर्गम और घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इलाके में रुक-रुक कर गोलियां चलने की आवाजें सुनी जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ क्षेत्र पहले से ही नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है और यहां ऑपरेशन चलाना सुरक्षाबलों के लिए हमेशा बड़ी चुनौती रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और व्यापक तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button