ब्रेकिंग
पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने...
दुर्ग

दो दिवसीय राज्य स्तरीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप

दुर्ग | भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के 10 मिलियन मेंबरशिप के लक्ष्य में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य भी तैयार हो चुका है।

दो दिवसीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप में जिला एवं ब्लॉकवार टारगेट सेट कर स्ट्रेटजी प्लान को अंतिम रूप देने वर्कआउट किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा इंडस पब्लिक स्कूल में दीपका, कोरबा में जिला संगठन आयुक्तों के लिए दो दिवसीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के दिशा निर्देश पर आयोजित वर्कशॉप में राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियां तथा कुछेक जिलों से जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव एवं स्काउटर, गाइडर भी सम्मिलित हुए।

इंटीग्रेशन सेशन कोरबा जिले की सीनियर रेंजर्स टीम ने पूरा किया। एक्सपेक्टेशन एवं ऑब्जेक्टिव सेशन एएलटी गाइड केप्टीन एवं ग्रोथ फेसिलिटेटर पुष्पा शांडिल्य द्वारा लिया गया।

कार्यशाला के मूल विषय ग्रोथ क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों है और हमें क्यों आगे बढ़ना है, उदाहरण के साथ इसकी जानकरी स्टेट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादिक शेख ने दी। स्टेट कोऑर्डिनेटर  शेख ने ग्रोथ से संबंधित सात इंग्रेडिएंट को विस्तार से बताया।

मेंबरशिप ग्रोथ कैंपेन और इसके महत्वपूर्ण तत्व क्या- क्या हैं, इस पर फोकस किया गया। तैयार की गई राज्य सांख्यिकी को डिस्प्ले किया गया तथा जिलों का डेशबोर्ड कैसे बनाया जाना है, यह बताया गया।

स्टेट कोऑर्डिनेटर ने मेंबरशिप ग्रोथ के तहत निर्धारित राज्य एवं जिलों के लक्ष्य की जानकारी दी, मार्केट शेयर के बारे में बताया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने कोरिलेशन एक्सराइज के तहत जिले के मेंबरशिप के लक्ष्य को ब्लॉकवार विभाजित किया तथा 2026 के लिए टारगेट सेट किया।

प्रतिभागियों को डिस्ट्रीक्ट ग्रोथ स्ट्रेटजी प्लान कैसे तैयार किया जाना है, इसकी जानकारी दी। राज्य सचिव कैलाश सोनी ने स्काउटिंग में स्टेकहोल्डर्स क्या है |

इसकी विस्तार से जानकारी दी।  सोनी ने जिलों को ग्रोथ के लिए किस तरह से कार्ययोजना तैयार की जानी है|

इसके बारे में बताया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शैलेन्द्र मिश्रा ने बेसिक कोर्स और इससे जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर फोकस किया।

राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय ने भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में जिला दुर्ग से जिला संगठन आयुक्त( स्का.)  बालक दास राऊत ,जिला संगठन आयुक्त (गा .) अमिता हरमुख  लगभग 80 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button