ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

सर्वजन की खुशहाली और प्रगति के लिए प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री,विसअध्यक्ष के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे विधायक रिकेश सेन

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों समेत पूरे छत्तीसगढ़ की खुशहाली
के लिए विधायक रिकेश सेन कल प्रयागराज संगम में डुबकी लगाएंगे।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन
सिंह सहित विधायकों का दल 13 फरवरी को सुबह 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट से
प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होगा।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि महाकुंभ पौराणिक कथाओं,
आध्यात्मिकता, संस्कृति और राष्ट्र के आर्थिक विकास के संगम का
प्रतिनिधित्व करता है।

यह सनातनियों का सबसे बड़ा तीर्थ है और इसे यूनेस्को ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मान्यता दी है। प्रयागराज महाकुंभ में जाना एक परिवर्तनकारी यात्रा है।

यह शरीर, मन और आत्मा को तरोताजा कर देता है तथा ईश्वर और ब्रह्मांड के साथ एक गहरा संबंध विकसित करता है। कल मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित
विधायक-सांसद का दल प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेगा।

श्री सेन प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर सर्व जन की खुशहाली और प्रगति के लिए वृहस्पतिवार को डुबकी लगाएंगे। विधायक रिकेश के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऋचा सेन भी प्रयागराज जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button