ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

तालाबों को संवारने हर रोज 6 घंटे की सफाई, रिसाली निगम आयुक्त ने की अपील

भिलाई। रिसाली निगम क्षेत्र के तालााबों को संवारने हर रोज 5-6 घंटे की
कवायद की जा रही है। नियमित दर्जनभर कर्मचारियों के अलावा 6 मछुआरों की
मदद से जलीय पौधों को बाहर निकाला जा रहा है। तालाबों को सहेजने का यह
अभियान आगामी मार्च तक चलाया जाएगा।

कल्याणी मंदिर और शीतला तालाब वर्तमान में गंदगी से अटा पड़ा है। लोग
विसर्जन कुंड की जगह तालाब के साफ पानी में पूजन सामाग्री का विसर्जन कर
रहे है। इसके अलावा दोनो ही तालाब में जलीय पौध फैल चुका है।

जलीय पौध और विसर्जीत सामाग्री को तालाब से बाहर निकालने का कार्य हर दिन 5-6 घंटे तककिया जा रहा है। सफाई कार्य का निरीक्षण आयुक्त मोनिका वर्मा ने की।
उन्होंने इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि
गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करे।

पार्षदों की बैठक:-
दरअसल कल्याणी मंदिर तालाब में लक्ष्मीनगर एवं टंकी मरोदा के दोनो
वार्डवासी निस्तारी करते है। दोनो वार्ड के नागरिक तालाब पर आश्रीत है।
यही वजह है कि तालाब को संवारने और उसे सुरक्षित करने आयुक्त ने पार्षद
विलास बोरकर, विधि यादव और सरिता देवांगन के साथ गुरूवार को बैठक करेंगी।

दोनो तालाब में खासकार मछली का पालन:-

दोनो ही तालाब की सतह में जलीय घास का जाल बिछ चुका है। इस वजह से पानी
में काई जमने की शिकायत है। आयुक्त ने घास को पूर्ण रूप से खत्म करने
घासकार मछली छोडऩे के निर्देश दिए है।

आयुक्त ने की अपील

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब का उपयोग
केवल निस्तारी के लिए करे। तालाब सूरक्षित होने से भूजल स्तर भी बढ़ेगा।
तालाब में किसी तरह का पूजन सामाग्री को न छोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button