ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

बोरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

दुर्ग। जिले में चोरी और लावारिस वाहनों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, थाना बोरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान संदेही युवक विष्णु ठाकुर (निवासी वार्ड क्रमांक 11 गौरा चौरा चौराहा) को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। जांच में पता चला कि आरोपी ने तीन मोटरसाइकिल—क्रमांक CG 07 BJ 5007, CG 07 AJ 4387 और CG 07 BA 3846—को चोरी कर रखा था। आरोपित बाइक का नम्बर प्लेट बदलकर उनका उपयोग कर रहा था।

जप्त वाहनों में

  • HF डिलक्स(क्रमांक CG 27 B 3057)
  • पैशन प्रो(क्रमांक MP 09 QG 1180)
  • HF डिलक्स(क्रमांक CG 07 AJ 4387) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रधान रक्षक सत्येंद्र मढरिया, आरक्षक अलाउद्दीन, आरक्षक चमन पाल और प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी की विशेष भूमिका रही।

जिले में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सशक्त एप” अभियान के चलते चोरी और लावारिस वाहनों की पहचान कर अपराधियों तक पहुंचने में लगातार सफलता मिल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button