ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

* अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों में शराब का सेवन कार्यवाही हेतु चलाया गया अभियान

दुर्ग | नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर एवं छावनी के नेतृत्व में बुधवार की शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, अड्डेबाजी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।

छावनी अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के मार्गदर्शन में थाना छावनी, जामुल, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और कुम्हारी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों — जैसे बैकुंठधाम, सुंदरनगर, सुभाषनगर, शिवपुरी, सुरडुंग, आईटीआई ग्राउंड, जीरो प्वाइंट, तेलहा नाला, पुरैना, चरोदा, उमदा और बाजार पारा — में पुलिस टीम ने अभियान चलाया।
थाना जामुल क्षेत्र से 4 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही, अड्डेबाजी के अड्डे बन चुके होटल, ढाबा और ठेलों को रात 11:30 बजे तक बंद कराया गया।

दुर्ग अनुविभाग के थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर और पुलगांव में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें पद्मनाभपुर से 3 और मोहन नगर से 3 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

भिलाई नगर अनुविभाग के थाना भिलाई नगर, नेवई, भट्टी, सुपेला और वैशाली नगर में भी चेकिंग की गई।
इसमें सुपेला से 3 और नेवई से 1 व्यक्ति पर कार्यवाही की गई।

अभियान के अंतर्गत कुल 14 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस विभाग ने जानकारी दी है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button