ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
खैरागढ़

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, 10 दिनों में दो मौतें

खैरागढ़  | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या ने लोगों को चिंतित कर दिया है।

पिछले 10 दिनों में दो भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास का अधूरा निर्माण अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

आमलीपारा में 28 फरवरी को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को धान से लदे ट्रक ने कुचल दिया था।

हादसे में उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

खैरागढ़ के सांस्कृतिक भवन के पास आज दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जहां दो बाइक आपस में टकरा गई, इसी दौरान सड़क पर गिरे युवक को मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिया का निर्माण पूरा हो जाए, तो भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।

पुलिया के निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण भारी वाहन अब भी शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button