ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर वायर चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने चोरी गिरोह के सरगना एवं निगरानीशुदा बदमाश शत्रुघन धनकर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस प्रकरण में पूर्व में चोरी गया लगभग 210 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप वायर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई भिलाई स्टील प्लांट की लिखित रिपोर्ट पर दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र अंतर्गत जलभवन के पीछे स्थित प्रोपेन प्लांट क्षेत्र से कॉपर वायर चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान आरोपी संतोष निषाद (35 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा, उत्कल नगर भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी शत्रुघन धनकर एवं अन्य के साथ मिलकर भिलाई स्टील प्लांट की बाउंड्री वॉल पार कर अंदर प्रवेश करने तथा हुंडई सेंट्रो कार क्रमांक CG-04-E-9100 में लगभग 210 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप वायर लोड कर चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की गई सामग्री को ले जाते समय CISF द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया था।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 210 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप वायर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,36,500 है, तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी को पूर्व में रिमांड पर भेजा गया था।

प्रकरण की आगे की जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर तांबा तार चोरी गिरोह के सरगना एवं निगरानीशुदा बदमाश शत्रुघन धनकर (43 वर्ष), निवासी संगम चौक, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग को दिनांक 06 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

इस सफल कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, जयनारायण यादव एवं राकेश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button