ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
देश

सास ने बहू को प्रेमी संग संबंध बनाते पकड़ा, पोल खुलने के डर से दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

छतरपुर| छतरपुर जिले के जुझार नगर के कुड़ेरी में रिश्तों को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है| यहां एक महिला की उसकी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी|

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी जान चली गई| बहु और उसके आशिक ने महिला को पत्थर से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया| मामला जुझार नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है|

दरअसल, इस मामले में जो सच्चाई सामने आई है वो चौंकाने वाली है| जब सास ने बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो बहू ने भेद खुल जाने के डर से सास को ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला|

मामले की ख़बर मिलने के बाद जुझार नगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है| आरोपी बहू और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है|

पुलिस अधीक्षक ने बताया…
छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मुताबिक जुझार नगर थाना क्षेत्र की यह घटना है| यहां पर एक महिला की मौत हो गई है| इस घटना को अंजाम देने वाले बहू और उसका प्रेमी है| इन दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है| उचित धाराओं में एफआईआर की गई है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी|

पत्थर और ईंट से वारदात को अंजाम दिया गया है| घटनास्थल पर पत्थर और ईंट बरामद किए गए हैं| प्रथम दृष्टया तथ्य में दोनों आरोपियों का आपस में प्रेम संबंध रहा है| इसी वज़ह से दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button