ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई – बकाया टैक्स पर 4 करदाताओं के कटे नल कनेक्शन

दुर्ग\ नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग अमल की बैठक लेकर स्पष्ट कहा कि नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत टैक्स वसूली है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में वसूली का प्रतिशत शत-प्रतिशत होना चाहिए।

कार्रवाई शुरू – बड़े बकायादारों के कटे नल कनेक्शन

आयुक्त के निर्देश के बाद निगम अमले ने विभिन्न वार्डों में बकायादारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वार्ड क्रमांक 19 में शांति बाई / रामदुलार प्रसाद पर वर्ष 2018 से लेकर 2025-26 तक चालू एवं बकाया कर की राशि ₹51,837 बकाया थी। राशि जमा न करने पर निगम ने उनका नल कनेक्शन काट दिया।

वार्ड क्रमांक 22 में तीन बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गई।

1. मंगल सिंह / रमाई भगवान – 2010 से 2025-26 तक बकाया ₹70,261

2. जगन्नाथ यादव / हनुमान यादव – 2014 से 2025-26 तक बकाया ₹56,353

3. कन्हैया लाल / मानसिंह यादव – 2017 से 2025-26 तक बकाया ₹54,571
तीनों करदाताओं के नल कनेक्शन निगम की टीम ने काट दिए।

आयुक्त का सख्त संदेश

आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 से 60 तक जिन बड़े बकायादारों ने अब तक टैक्स नहीं चुकाया है, उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जो भी नागरिक अपने बकाया टैक्स को लेकर उदासीनता दिखाएंगे, उन्हें न केवल नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई झेलनी होगी बल्कि आगे की कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजस्व वसूली पर नियमित समीक्षा हो और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित में शहर के विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए निगम को वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता है, और इसके लिए करों की वसूली अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button