ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
देश

पंजाब बनाम आरसीबी: खिताब की जंग, किसका पलड़ा है भारी?

अहमदाबाद। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स इतिहास रचने के इरादे से आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अब तक आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही हैं और इस बार एक टीम का खाता खुलने जा रहा है, जबकि दूसरी टीम को अपने पहले खिताब के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

शाम 7:30 बजे होगा महामुकाबला, 7 बजे टॉस
फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट के इस सबसे बड़े टी20 लीग के निर्णायक मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है, क्योंकि पिच और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी करना रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

कोहली पर टिकी निगाहें, चौथा फाइनल खेलेंगे
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हो सकते हैं। इस सीजन में उन्होंने 614 रन बनाकर शानदार फॉर्म का परिचय दिया है। यह कोहली का चौथा आईपीएल फाइनल है और वे 18 साल की प्रतीक्षा को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक सकते हैं। मैदान में हजारों प्रशंसक 18 नंबर की जर्सी पहनकर कोहली को चीयर करते नजर आएंगे।

पंजाब की बल्लेबाजी भी दमदार
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ी विपक्षी गेंदबाजों को चुनौती देने में सक्षम हैं। श्रेयस अय्यर के नाम आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करने का अनोखा रिकॉर्ड है। पिछले साल उन्होंने कोलकाता को खिताब दिलाया था और इस बार पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया है।

गेंदबाजों की भिड़ंत भी दिलचस्प
आरसीबी की गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। हेजलवुड 21 विकेट लेकर सीजन के टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। वहीं पंजाब के पास अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज हैं, जो बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन करने का माद्दा रखते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button