ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025,लाईन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते सभी वर्गो में दिखा चुनाव का उत्साह

दुर्ग | नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में सभी वर्गो में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।

सुबह से सभी बूथों में लंबी लाईने देखने को मिली। लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।

कमिश्नर  सत्यनारायण राठौर, आईजी  रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम  अरविंद एक्का एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग दुबे ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किये। उन्होंने आम जनता से मतदान करने की अपील की।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत विभिन्न मतदान केन्द्रों में फर्स्ट टाईम वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। अपने बारी का इंतजार करते हुए पूजा ने पहली बार अपने मत का प्रयोग करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए|

कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि आज मैने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपने साथियों को भी प्रेरित करने के लिए उंगली में लगे निशान के साथ फोटो ली।

वहीं 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला मती जानकी बाई जो चलने में असमर्थ थी, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति से वालिंटियर्स के द्वारा व्हील चेयर में बैठाकर मतदान केन्द्र पहुंचा गया।

उनका कहना है कि अगर वह अगले पांच वर्षो तक जिंदा रही तो फिर से अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।

सभी मतदान केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा छाया, रैम्प, पानी, व्हील चेयर, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। जिले में शाम 4 बजे तक 59.88 प्रतिशत मतदान रिकार्ड दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button