ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
खैरागढ़

अदभुत अलौकिक ग्यारह मुखी रुद्र अवतार हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जून को

रेंगाकठेरा/खैरागढ़। श्रद्धा और आस्था के संगम में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगाकठेरा में पहली बार  अदभुत अलौकिक ग्यारह मुखी रुद्र अवतार   हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का शुभ आयोजन होने जा रहा है। यह मंदिर स्व. जलधारा (बुधराम) गुप्ता की स्मृति में उनके सुपुत्र  संतोष गुप्ता व धर्मपत्नी  विनीता गुप्ता द्वारा निर्मित कराया जा रहा है।

भगवान हनुमान जी की अनंत कृपा और गुप्ता परिवार के धार्मिक समर्पण से हो रहे इस आयोजन में पूरे ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

कार्यक्रम विवरण:

  •  तारीख: 10 जून 2025, मंगलवार
  •  सुबह 8 बजे: कलश शोभायात्रा
  •  दोपहर 12 बजे: ध्वजारोहण एवं हनुमान पूजा
  •  दोपहर 2:30 बजे: प्रसादी वितरण

इस आयोजन में विशेष बात यह है कि ग्यारह मुखी रुद्र अवतार हनुमान जी की मूर्ति पहली बार छत्तीसगढ़ में प्राण प्रतिष्ठित की जा रही है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम स्थल शक्ति मंदिर, स्कूल के पास, रेंगाकठेरा (जिला – खैरागढ़, के.सी.जी.) में है। समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया गया है।

स्वागताकांक्षी:

राधिका गुप्ता, विजय गुप्ता, श्रेयान गुप्ता, साक्षी गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार

विनीत:  संतोष गुप्ता, विनीता गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी – रेंगाकठेरा
संपर्क: 9689779405
प्रिंटिंग सहयोग: युगांतर प्रिंटर्स, पटेवा – 8959144276

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button