ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
खैरागढ़छत्तीसगढ़

रेंगाकठेरा में अद्भुत अलौकिक ग्यारह मुखी रुद्र अवतार हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

रेंगाकठेरा/खैरागढ़। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर वातावरण में ग्राम रेंगाकठेरा में ग्यारह मुखी रुद्र अवतार हनुमान जी के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक मंदिर स्वर्गीय जलधारा (बुधराम) गुप्ता की स्मृति में उनके सुपुत्र संतोष गुप्ता और धर्मपत्नी विनीता गुप्ता द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से निर्मित कराया गया।

पूरे गाँव में इस पावन अवसर को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्राण-प्रतिष्ठा विधिविधान से संपन्न हुई, जिसमें वेद मंत्रों की गूंज, भक्ति संगीत और भक्तों की जयकारों ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि यह खैरागढ़ अंचल में पहली बार ग्यारह मुखी रुद्र अवतार हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा थी, जिससे ग्रामवासियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी गहरी आस्था और गौरव का भाव देखने को मिला।

समारोह में हवन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी और गुप्ता परिवार की सेवा भावना ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

यह भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ग्राम रेंगाकठेरा की धार्मिक पहचान को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है, और आने वाले वर्षों में यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में उभरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button